Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

20 साल बाद भी आरटीआई में सुधार की जरूरत, मुख्य सूचना आयुक्त ने जताई चिंता

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

सूचना का अधिकार कानून ने आम आदमी को सरकारी कामकाज की जानकारी हासिल करने की ताकत दी है। उत्तराखंड की मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने कहा कि आरटीआई के जरिए लोग राशन कार्ड, एफआईआर, पेंशन, वोटर कार्ड और मनरेगा के काम तक की जानकारी हासिल कर रहे हैं। हालांकि, छोटी-छोटी जानकारी के लिए आरटीआई लगाना सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि विभागों को अपने मैनुअल और जरूरी सूचनाएं पहले से सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार आरटीआई का सहारा न लेना पड़े। वहीं, आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर आयोग आर्थिक दंड और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर सकता है।

राधा रतूड़ी ने आरटीआई के दुरुपयोग पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कुछ लोग एक ही सूचना को अलग-अलग तरीकों से बार-बार मांगकर अधिकारियों और विभागों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून को और जनोपयोगी बनाने के साथ इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार को उचित बदलावों पर विचार करना चाहिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button