तीन महीने से वेतन का इंतजार, अब 2029 तारीख के चेक ने बढ़ाई रोडवेज कर्मचारियों की परेशानी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
काशीपुर डिपो के परिवहन निगम कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। लंबे इंतजार के बाद जून माह का वेतन चेक के रूप में मिला, लेकिन चेक पर 29 अगस्त 2029 की तारीख देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। वर्तमान वर्ष 2026 होने के कारण भविष्य की तारीख वाला यह चेक कर्मचारियों के लिए नई परेशानी बन गया है।
काशीपुर डिपो में लिपिक के पद पर कार्यरत पंकज भटनागर और दीपक जोशी को जून का वेतन चेक से दिया गया था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि रुका हुआ वेतन मिलने से आर्थिक परेशानी कुछ कम होगी, लेकिन गलत तारीख के कारण अब वे चेक भुनाने को लेकर असमंजस में हैं।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने इसे विभाग की गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने मांग की कि गलत चेक तत्काल निरस्त कर सही तारीख का नया चेक जारी किया जाए।
काठगोदाम के सहायक महाप्रबंधक वित्त मनोज कुमार दुर्गापाल ने माना कि चेक जारी करने में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है और जल्द ही नया चेक जारी कर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




