उत्तराखंड

पुलिस ने 24 अतिक्रमणकारियों के किए चालान

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन मे अतिक्रमण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार में दुकानदारों, रेड़ी ठेली वालों को अपनी दुकानों का सामान सड़क पर फैलाकर अतिक्रमण ना करने के लिए हिदायत दी गयी थी।

साथ ही टैक्सी यूनियन के चालकों को भी बताया गया था कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें।

अनावश्यक रूप से सड़कों पर अपने वाहनों को खड़ा ना करें, जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके।

पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए जिन दुकानदारों व रेड़ी ठेली वालों द्वारा अपना सामान अनावश्यक रूप से फुटपाथों पर फैलाकर अतिक्रमण किया गया था ऐसे 24 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button