Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली के कुछ इलाकों के लिए बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश के तेज दौर आने का भी अनुमान है। आने वाले दिनों में भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

वहीं, उत्तराखंड से मानसून की विदाई का समय भी नजदीक आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

बरसात के बाद अब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। बीते बुधवार को बदरीनाथ से सतोपंथ जाने वाले मार्ग पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। अचानक मौसम बदलने के बाद अपराह्न में सतोपंथ मार्ग स्थित चक्रतीर्थ में बर्फबारी हुई, जिससे आसपास की चोटियों की खूबसूरती और बढ़ गई।

बर्फबारी के बाद इलाके में ठंड भी बढ़ गई है। चक्रतीर्थ में पर्यटकों के कई टेंट लगे हुए हैं और वहां पहुंचे पर्यटक सीजन की पहली बर्फबारी देखकर उत्साहित नजर आए। सितंबर के आखिरी दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button