देहरादून के हरिद्वार बाईपास पर पवन मार्बल के सामने एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल, घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।