उत्तराखंड के एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने से कुछ समय पहले युवक ने शक्ति वर्धक गोली ली थी। पुलिस ने युवक के साथ मौजूद युवती से भी पूछताछ की है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
