गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उनसे फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बीते दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा हुई।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिन गायक मीका सिंह से भी फोन पर बात की थी। इसके बाद मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान जताया और उनसे बातचीत के लिए आभार व्यक्त किया। मीका सिंह ने उम्मीद जताई कि बातचीत और आपसी समझ से इस विवाद को सुलझाया जा सकेगा।

गौरतलब है कि टिहरी के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद यह विवाद सामने आया था।