अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर जारी चर्चाओं के बीच उर्मिला सनावर शुक्रवार को कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत कई अन्य मामलों से जुड़े सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं। उन्होंने पूरे मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की।

उर्मिला सनावर ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और दुष्यंत गौतम पर अंकित हत्याकांड से जुड़े गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से इस मामले की कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

उर्मिला ने अंकित की मौत को लेकर भी आरोप लगाए और नार्को टेस्ट के जरिए मामले का खुलासा करने की मांग की। हालांकि, उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब उनकी मांग पर आगे क्या कार्रवाई होती है और संबंधित पक्षों की क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर रहेगी।