उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम संयुक्त मोर्चे की बैठक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समाधान की मांग


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज 1 जुलाई 2024 को उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम संयुक्त मोर्चे द्वारा मुख्य संयोजक जितेंद्र देव के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पेयजल विभाग के राज्य के लिए किए जाने और इस प्रक्रिया में समय लगने की स्थिति में पेयजल निगम और जल संस्थान के कार्मिकों और पेंशनरों को ग्लोबल सिस्टम के अंतर्गत ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भत्ते आदि के भुगतान के संबंध मांग पत्र दिया गया l

इस संबंध में विस्तार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की, साथ ही मुख्यमंत्री को विदित कराया गया हैl कि पेयजल निगम व जल संस्थान दोनों विभागों द्वारा राजकीयकरण में विलंब होने की स्थिति में ग्लोबल सिस्टम के अंतर्गत ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भत्ते पेंशन व आदि के भुगतान के संबंध में सहमति पेयजल अनुभाग को प्रेषित की गई थीl

पेयजल अनुभाग द्वारा उक्त प्रस्ताव वित्त विभाग को अनुमोदन और स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गयाl इसके संबंध में मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि पूर्व में वित्त विभाग द्वारा उक्त के संबंध में अपनी स्वीकृति प्रदान की गई हैl मुख्यमंत्री द्वारा वित्त विभाग से आवश्यक औपचारिकता पूर्ण होने पर कैबिनेट की स्वीकृति के लिए संयुक्त मोर्चे को आश्वासन दिया गया हैl

संयुक्त मोर्चे द्वारा विभाग में ठेकेदारी प्रथा पर कार्यरत श्रमिकों को विभाग में समायोजित करने और मासिक पारिश्रमिक रुपए 25,000 करने के लिए भी मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया गया हैl

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयोजक रमेश बिंजोला, मुख्य संयोजक जितेंद्र देव, इंजीनियर अजय बेलवाल, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, संदीप मल्होत्रा, लक्ष्मी नारायण भट्ट और धन सिंह चौहान उपस्थितl


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button