उत्तराखंडमनोरंजन

हरिद्वार में चमकेंगे बॉलीवुड के सितारे: फिल्मी महामेला!


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हरिद्वार में अगले 25 दिन बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहेगा। हरिद्वार में (हरिद्वार) नाम से बन रही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। इस संबंध में फिल्म रचयिता ने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी और बताया कि मुंबई से कई बड़े कलाकारों के भी हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है।

जो फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हरि​द्वार गंगा घाट, शिवालिक नगर, रानीपुर, कनखल और हरिद्वार के अन्य क्षेत्रों में होगी। प्रेस वार्ता में कलाकार हेमंत पांडे ने बताया कि फिल्म नशे की समस्या पर आधारित हैं और जो एक बच्चे की कहानी है जिसका मार्गदर्शन हरिद्वार में कर्मकांड पूजा आदि कराने वाले पंडित करते हैं और वो किस प्रकार अपने जीवन का संघर्ष करता है ये दिखाया जायगा । फिल्म में नामी कलाकार हैं इनमें हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला और भी कलाकार शामिल हैं।

हेमंत पांडे ने बताया कि उत्तराखण्ड में अब कई फिल्में बने जा रही है। जिससे युवा फिल्मकारों को भी मौके मिल रहे है। इस फिल्म में हरिद्वार के भी स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया है। इस फिल्म में कई राजनीतिक दलों में विरिष्ट नेता भी हैं जो राजनीति के साथ फिल्मों में गजब के कलाकार हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button