उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून दौरे पर भी आएंगे। इस दौरान वह ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों व युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक व रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि देशभर में पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित भी हुआ है। इसी विषय पर युवाओं की आवाज सुनने व उनके मुद्दों को उठाने के लिए राहुल गांधी विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं, जिसके तहत अब उनका उत्तराखंड दौरा भी तय हुआ है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी का प्रस्तावित जून दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित भी हो गया था। अब 17 जुलाई की शाम को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वे छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद भी करेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731