‘बड़े मियां छोटे मियां’ का धांसू टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में टाइगर-अक्षय
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय और टाइगर की पावरहाउस जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म को लेकर फैंस मे काफी एक्साइटमेंट है। हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मेकर्स ने भी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का धांसू टीज़र आज रिलीज़ कर दिया है।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज-
बुधवार को निर्माताओं और कलाकारों ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र जारी किया जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरा है। टीजर की शुरुआत विस्फोटों से हुई। इसके बाद फिल्म में साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है।

पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज के बाद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धमाकेधार एंट्री होती है। दोनों ने हीआर्मी ऑफिसर का रोल किया है। अक्षय और टाइगर हाथों में गन लिए एंट्री करते हैं। इसके बाद टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की झलक दिखती है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र तो देखने मे काफी दमदार है।
अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.”
‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट भी अनाउंस
फिल्म अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म मे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा,, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल प्ले किया है।




