बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचीं हैं। बीते मंगलवार को अभिनेत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक भी पहुंचे। अभिनेत्री सारा अली खान ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

 

फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग हैप्पी वैली, लालटिब्बा, चार दुकान और झड़ीपानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई है। सारा अली खान मसूरी के पांच सितारा होटल में रुकी हैं। फिल्म की शूटिंग धनोल्टी व कैंपटी क्षेत्र में भी होनी है।