educationराष्ट्रीय

यूपीएससी की नयी चेयरमैन होंगी प्रीति सूदन

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए चेयरमैन का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2024 से लागू होगी। गौरतलब है कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर विवाद के दौरान ही यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन मनोज सोनी के इस्तीफा के बाद ये पद खाली हुआ था। प्रीति पूर्व स्वास्थ्य सचिव भी रही हैं और वह 2022 से UPSC की सदस्य हैं। प्रीति आंध्र प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। वो खाद्य प्रसंस्करण और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला और बाल विकास विभाग और रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत का क्रेडिट जाता है। वो अप्रैल 2025 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button