उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य में 3 नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड राज्य में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द ही शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया है। प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया गया है। बीजेपी सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए ही यह शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ-साथ पर्यटन और तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश व ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद भी शुरू की है। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम भी पूरा कर लिया है। अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति का इंतजार ही है। जानकारी के मुताबिक, इसी साल से यहां की हेली सेवाएं भी शुरू करने की योजना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड के इन खूबसूरत पर्यटन व धार्मिक महत्व वाले स्थानों के दर्शन भी किए जा सकेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button