उत्तराखंड में मतदाताओं की बढ़ी संख्या, उत्तराखंड निवार्चन आयोग ने प्रेसकांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी भी दी।

आज सोमवार को उत्तराखंड निवार्चन आयोग की प्रेसकांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। यह आंकड़ा 84 लाख के पार हो गया है जो कि पिछले वर्ष जनवरी में 83 लाख ही था।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के साथ प्रेसकांफ्रेस में उप निर्वाचन अधिकारी मुक्त मिश्र, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।