उत्तराखंडक्राइम

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तो कोे दून पुलिस ने किया गिरफ्तार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गई:

कोतवाली पटेलनगर

पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनांक 14.01.2025 को बाजार चौकी व नयागाँव चौकी क्षेत्र से अलग-अलग स्थानो से मुखबीर की सूचना पर शराब तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों (1) मनीष कुमार (2) गुरुप्रीत सिंह उर्फ बोनी को कुल 110 पाउच देशी शराब माल्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणो के विरुद्व थाना पटेलनगर पर अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।

कोतवाली ऋषिकेश

दिनांक 14.01.2025 को चैकिंग के दौरान कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा जंगलात बैरियर देहरादून रोड ऋषिकेश से 01 अभियुक्त साहिल पुत्र अब्दुल रशीद को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुये एक्टिवा वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाल ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button