देहरादून: करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट से करते थे शिकार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
डिजिटल अरेस्ट कर देश में कई लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को अब पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को जयपुर, राजस्थान से किया गिरफ्तार भी किया गया है।
बता दें कि हाल ही में निरंजनपुर देहरादून निवासी एक पीड़ित ने शिकायत भी दर्ज की थी। बताया कि उनके मोबाइल पर मुंबई साइबर क्राइम पुलिस के नाम से एक फोन आया व मोबाइल फोन से अपराध होना बताकर व्हाट्सएप पर बात करने को कहकर फोन भी काट दिया गया।
फिर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी आई। जिसमें सामने एक व्यक्ति पुलिस यूनिफॉर्म में भी बैठा था। इस दौरान उन्हें मनी लांड्रिंग के केस का भय दिखाकर भी डराया गया। इसके बाद 2 करोड़ से भी ज्यादा की ठगी की गई। मामले में पुलिस ने नीरज भट्ट (19) पुत्र गोविन्द प्रसाद भट्ट निवासी मानसरोवर, जयपुर को गिरफ्तार भी किया है।




