उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand Nikay Chunav Result: निर्दलीय की जीत, काम के आधार पर मिली वोट की ताकत; भाजपा-कांग्रेस हुईं नाकाम


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार सतीश चुघ ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद बगावत करके निर्दलीय चुनावी मैदान में कूदे सतीश ने न सिर्फ अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की, बल्कि सात में से पांच सभासदों को भी अपने साथ जीत दिलाई। वहीं, कांग्रेस और भाजपा के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए कड़ा मुकाबला रहा।

सतीश चुघ, जो भाजपा के पूर्व सभासद और मंडल महामंत्री रहे हैं, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार थे। पहले अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला आरक्षित थी, लेकिन बाद में इस सीट को सामान्य कर दिया गया। इसके बाद टिकट को लेकर गुटबाजी शुरू हो गई। जहां सतीश को भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का समर्थन था, वहीं संजीव भटेजा को विधायक अरविंद पांडेय का आशीर्वाद प्राप्त था। अंततः टिकट संजीव भटेजा को मिला, जिस पर सतीश ने भाजपा से बगावत की और निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्होंने तीन पूर्व भाजपा सभासदों का समर्थन लेकर सातों वार्डों में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया, और चुनाव परिणाम में अप्रत्याशित जीत हासिल की।

यह जीत उनके किए गए कामों का नतीजा साबित हुई। सतीश चुघ को जनता ने उनके कार्यों के लिए वोट दिया। उन्होंने वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, नल कनेक्शन जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिससे जनता में उनकी छवि मजबूत हुई।

चुनाव परिणाम:

किशोर सिंह – कांग्रेस – 936 वोट
संजीव कुमार – भाजपा – 975 वोट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button