टिहरी: आनंद चौक पर कार दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
टिहरी: आनंद चौक में कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
दूनदर्शन I टिहरी जिले के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया।
जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी कुमाल्डा क्षेत्र के आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ टीम को भी भेजा गया।
एसडीआरएफ की टीम, उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में, आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कार में पिता-पुत्र सवार थे, जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। अनियंत्रित होकर उनकी कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर शवों को कड़ी मशक्कत से रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाया व उन्हें जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक के नाम:
- मूसा सिंह, उम्र 57 वर्ष, पुत्र नैन सिंह, निवासी जड़दार गांव, चंबा।
- मनवीर सिंह, उम्र 27 वर्ष, पुत्र मूसा सिंह, निवासी जड़दार गांव, चंबा।




