सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को किया नमन, बोले- बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों और डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि मसूरी गोलीकांड में छह आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य के लिए अपना बलिदान दिया था। उनका त्याग और संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद अस्तित्व में आया है। शहीदों ने अपने भविष्य की चिंता किए बिना आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए बलिदान दिया। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही भू-कानून की मांग को भी लागू किया है।
उन्होंने कहा कि शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सड़क और रेल कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड का कोई भी युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




