उत्तराखंडराजनीति

रिक्त पड़े आयोगों के पद कब भरोगे सरकार? -गरिमा मेहरा दसौनी

भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, दसोनी ने कहा – 'महिला सुरक्षा नहीं है सरकार की प्राथमिकता'


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तीखे सवाल दागे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दसोनी ने कहा कि राज्य में कई महत्वपूर्ण आयोगों के पद रिक्त चल रहे हैं, जैसे कि बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पद भी खाली पड़े हैं। दसोनी ने कहा कि महिला आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 15 दिन पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण महिलाओं को अब कहां शिकायतें दर्ज करानी हैं, यह सवाल खड़ा हो गया है।

दसोनी ने आगे कहा कि उत्तराखंड राज्य, जो एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिला अपराध में नंबर एक पर है, वहां महिलाओं के साथ अभद्रता या दुराचार होने पर उनके पास कोई मंच ही नहीं है, जिससे वे अपनी आवाज उठा सकें। महिला आयोग का अध्यक्ष पद खाली है और समान नागरिक संहिता के कारण बहुत सी महिलाएं अपनी शिकायतें भी दर्ज करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा कि कहां जाएं।

दसोनी ने यह भी कहा कि राज्य में बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष पद भी रिक्त है और बीकेटीसी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शीतकालीन यात्रा चल रही है, जबकि ग्रीष्मकालीन यात्रा की तैयारियां हो रही हैं, ऐसे में बिना बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष के यात्रा का सुगम और सुरक्षित संचालन कैसे संभव होगा, यह एक बड़ा प्रश्न है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button