सीएम का कड़ा संदेश: मंत्री या विधायक, राज्य की एकता और प्रतिष्ठा पर कोई गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
क्षेत्रवाद पर बयानबाजी से असहज भाजपा, पार्टी नेताओं को दिशा-निर्देश देने की तैयारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भाजपा अब अपने नेताओं की क्षेत्रवाद को लेकर बढ़ती बयानबाजी से असहज होती नजर आ रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर नियंत्रण करने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज स्पष्ट संदेश दिया कि मंत्री, विधायक, या कोई भी नेता राज्य की एकता और प्रतिष्ठा पर गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अब अपने बड़बोले नेताओं को विवादित और संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही है। इस तरह के बयान पार्टी और सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं, और विपक्ष भी इन बयानों का फायदा उठा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के मामले में उन्हें दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ लोगों द्वारा बनाए जा रहे वातावरण को किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं से भी संवेदनशील मुद्दों पर बयानबाजी से बचने की अपील की है। पार्टी के लिए यह कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी भाजपा कई बार अपने नेताओं के विवादित बयानों को लेकर असहज हो चुकी है। हरिद्वार में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद से लेकर सल्ट के विधायक महेश जीना के देहरादून नगर निगम विवाद तक, कई मुद्दों ने भाजपा को विपक्ष के निशाने पर डाला है।
हालांकि पार्टी ने अब तक विवादों में फंसे नेताओं के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है, लेकिन अब पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की योजना भी बना रही है।




