ऊधमसिंह नगर पुलिस में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल भी किया है। एक निरीक्षक व 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी भी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक आईटीआई थाना भी बनाया गया है। वहीं कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों, चौकियों व एसओजी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने व पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।