कारगिल विजय दिवस: CM धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं व नागरिकों ने मैराथन में हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ दौड़ते प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर भी कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस व बलिदान का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण व देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
मैराथन का समापन गांधी पार्क में हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व खजान दास ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व निभाने की शपथ भी ली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




