उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का फोकस युवाओं पर, नई नीतियों का ऐलान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार की नीतियों का फोकस युवाओं पर रहेगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं के लिए 2 नई नीतियां लागू की जाएंगी। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष पदों पर इस बार युवाओं को जिम्मेदारी देने का निर्णय भी लिया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी में भी युवाओं को महत्वपूर्ण पद भी दिए जाएंगे।

हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार युवाओं के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम भी कर रही है। यूआईडीएफ योजना के तहत राज्य के 116 स्थानों पर नाबार्ड के माध्यम से ओपन जिम भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर युवाओं को उनकी संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए रिसोर्स सेंटर भी बनाए जाएंगे। ये सेंटर युवा कल्याण विभाग के तहत ही स्थापित होंगे।

इसके अलावा, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई युवा नीति भी जल्द ही पेश की जाएगी। विभागीय स्तर पर युवा नीति का ड्राफ्ट भी तैयार किया जा रहा है। बीजेपी के दृष्टिपत्र के तहत एक युवा मंगल दल आयोग का भी गठन होगा, जिसे विभागीय स्तर पर कार्यान्वित किया जाएगा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं बना रही है और संगठन में भी युवाओं को प्राथमिकता भी दी जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button