उत्तराखंडवायरल न्यूज़

Rishikesh: आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, उत्तराखंड देगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव से उत्तराखंड देगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, शनिवार से शुरू होगा आयोजन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड की पवित्र भूमि ऋषिकेश में आज शनिवार से 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा। इस महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड देश व दुनिया को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण संदेश देगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान भी देगा।

उन्होंने बताया कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत का अमूल्य हिस्सा है और इस महोत्सव के जरिए योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका अदा भी करेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस आयोजन को और भी भव्य और प्रभावशाली बनाया जाएगा। इस महोत्सव में देश-विदेश से योग प्रेमी, साधक व गुरु एकत्रित होंगे और योग के माध्यम से शांति, संतुलन और स्वास्थ्य का संदेश भी देंगे।

योग महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को योग डाइट भी उपलब्ध कराई जाएगी और वेलनेस पर विशेष सत्र भी आयोजित भी किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम व पर्यटन विभाग के सहयोग से गंगा रिजॉर्ट, ऋषिकेश में 1 मार्च से 7 मार्च तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान संतुलित व पौष्टिक आहार परोसा जाएगा, जिसमें मक्खन-दूध, अंकुरित अनाज, दलिया, परांठे, दाल-चावल, हरी सब्जियां, फल, हर्बल चाय व पारंपरिक मिठाइयां शामिल होंगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मोटापे के प्रति सचेत किया था और योगाभ्यास और योग डाइट मोटापा कम करने में सहायक हो सकती है। इस महोत्सव के जरिए इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी उठाए जाएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button