चमोली: गोविंदघाट के पास पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब पुल क्षतिग्रस्त, हिमस्खलन का खतरा बरकरार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चमोली जिले में आज बुधवार सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूटने से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से क्षेत्र में स्थिति और भी जटिल हो गई है, वहीं हिमस्खलन का खतरा अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने 8 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और संवेदनशील भी हो सकती है।
बीते मंगलवार को भी चमोली जिले में मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी ही रहा। इस कारण जिले में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। हालांकि, सुबह 11 बजे तक मौसम सामान्य हुआ और धूप निकली, लेकिन देर शाम फिर से मौसम बिगड़ ही गया।
बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औली में भी अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।




