उत्तराखंड

सिलिंडर फटने से आग, फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना टली, एक बच्चा झुलसा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज सुबह 09:23 बजे के आसपास भद्रकाली एनक्लेव, न्यू बस्ती, सहस्त्रधारा रोड में सिलिंडर फटने से एक घर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस (FS) यूनिट घटनास्थल पर त्वरित पहुंची और MFE से पंपिंग कर हौज रील के माध्यम से आग पर काबू भी पाया।

घटनास्थल पर फायर यूनिट ने पाया कि घर में एक बोलेरो खड़ी थी और एक कमरे में 09 सिलिंडर भी रखे थे। इनमें 03 सिलिंडर 5 किलो के (एक लोकल कंपनी का), 04 सिलिंडर 14 किलो के (जिसमें से एक फटकर आग का कारण बना), और 02 सिलिंडर 19 किलो के थे। सभी सिलिंडर एक ही कमरे में रखे हुए थे। फायर यूनिट ने सभी सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से अन्य सिलिंडर फटने से बच गए, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इसके अलावा, मकान में आग लगने का खतरा भी था, लेकिन समय रहते उसे भी टाल लिया गया। इस घटना में कमरे में रखा सारा सामान नष्ट हो गया और मकान की टिन की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्भाग्यवश, इस घटना में एक बच्चा ऋतिक (संपत्ति: सुबोध राम) झुलस गया, जिसे तुरंत SO थाना रायपुर द्वारा अस्पताल भी भेजा गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button