उत्तराखंड

आमजन की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, पूरे जनपद में चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने पूरे जनपद में वृहद स्तर पर आकस्मिक चेकिंग अभियान भी चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की कई टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक चेकिंग भी शुरू की।

चेकिंग अभियान क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर एक साथ चलाया गया।

1800 वाहन और 3300 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग

अभियान के दौरान पुलिस ने

  • 1782 वाहनों की सघन जांच
  • 3374 व्यक्तियों से पूछताछ व सत्यापन किया।

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से विशेष पूछताछ कर उनकी पहचान व उद्देश्य की जानकारी जुटाई गई। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसएसपी देहरादून ने दिए थे सख्त निर्देश

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि नियमित चेकिंग के अलावा समय-समय पर अचानक और व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और किसी भी संभावित घटना को रोका भी जा सके।

इसी के तहत पुलिस टीमों ने आज सुबह से ही पूरे जनपद में चेकिंग को भी तेज किया।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

पुलिस का कहना है कि यह सघन चेकिंग आमजन की सुरक्षा के लिए है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत ही पुलिस को दें।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button