उत्तराखण्ड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम का सफल समापन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून – प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का सफल समापन हुआ। इन शिविरों ने जनता और सरकार के बीच की दूरी को कम किया और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर जिले, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए इन शिविरों में भारी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि राज्य सरकार के विकास कार्यों पर जनता का विश्वास मजबूत है।
यह शिविर 22 से 25 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों में और 24 से 30 मार्च तक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए थे। प्रदेश के सभी 13 जिलों—अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में इन शिविरों को जोरदार जनसमर्थन प्राप्त हुआ। हजारों नागरिकों ने इन शिविरों का लाभ उठाया और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त किया।
इन शिविरों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में व्यापक असर डाला। शिविरों के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाइयां, टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना के तहत सैकड़ों जरूरतमंदों को राहत मिली। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्तियों, पाठ्य पुस्तकों और डिजिटल शिक्षा उपकरणों का वितरण किया गया, जिससे हजारों छात्र लाभान्वित हुए।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना और स्टार्टअप योजनाओं के तहत युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन दिया गया। किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी, अनुदान और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया, जिससे उनकी उत्पादकता में सुधार हुआ।
वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष पेंशन शिविरों का आयोजन भी किया गया, जहां तत्काल सहायता प्रदान की गई। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे।
इन शिविरों के सफल आयोजन के बाद प्रदेशभर से जनता ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ पाना और अधिक सुलभ हो गया है। कई लाभार्थियों ने यह कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं बल्कि धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा, “हमारी सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और यह बहुउद्देशीय शिविर इसी का प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए हमने हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी विकास से जोड़ना ही हमारा संकल्प है।”
सरकार की इस ऐतिहासिक पहल ने जनविश्वास और सुशासन को और मजबूत किया है। इस सफलता के बाद भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उत्तराखण्ड सरकार सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर अटल संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।




