प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम मुहिम बन चुकी है आम जन की मुहिम: रेखा आर्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते रविवार को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रानीखेत विधानसभा के ख़िरखेत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। वहां जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके अंतर्कैगत बिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारीयों ने एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माँ के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम की मुहिम शुरू की है जो कि 15 अगस्त तक चलेगी और कहा कि इस परियोजना को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह मुहिम आम जन की मुहिम बन गई है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल सावन का पवित्र माह चल रहा है,वर्षा ऋतु भी चल रही है। ऐसे में यह समय पेड़ लगाने का सबसे उपयुक्त समय होता है और कहा कि जब पेड़ रहेंगे तो ही पर्यावरण रहेगा।ऐसे में हम सभी को पेड़ और पर्यावरण के महत्व को समझते हुए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। कहा की पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम सराहनीय है। मंत्री रेखा आर्या ने सभी से कहा की एक पेड़ का महत्व मां के बराबर होता है। ऐसे में एक पेड़ लगाने से जहां हम अपने वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तो वहीं हमारी पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत होता है।




