विकासनगर स्थित हार्डवेयर दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून में विकासनगर के मुख्य बाजार में हार्डवेयर की एक दुकान के गोदाम में अचानक आग लग गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर डाकपत्थर स्टेशन से अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। टीम आग को बुझाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब तीन बजे गीता भवन के पास की है। गोदाम में अचानक धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। दुकान में प्लास्टिक और रबड़ का सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।




