ऋषिकेश में 23 करोड़ की लागत से बनेगा नया आस्था पथ, कुंभ से पहले तैयारी तेज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
ऋषिकेश: तीर्थनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ व आगामी कुंभ को ध्यान में रखते हुए नया आस्था पथ बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को शासन से 23 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया भी जाएगा।
बैराज पुल के पास गंगा किनारे करीब 600 मीटर लंबा यह नया आस्था पथ बनाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए 3 नए घाट, स्नान की सुविधाएं व आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना से ऋषिकेश में बढ़ते दबाव व भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
नए आस्था पथ के निर्माण से श्रद्धालुओं व पर्यटकों को एक और सुगम और सुंदर स्थल मिलेगा, साथ ही शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा भी मिलने की उम्मीद है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




