हर्रावाला चौकी के सामने दौड़ती कार में लगी भीषण आग, तीनों यात्री सुरक्षित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार–देहरादून राजमार्ग पर बीते शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब हर्रावाला पुलिस चौकी के सामने क्रेटा कार में अचानक ही आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि क्रेटा कार को भगवानपुर (हरिद्वार) निवासी दीपचंद्र ही चला रहे थे। उनके साथ देहरादून निवासी संजय गोस्वामी व रजनीश कुमार भी वाहन में मौजूद थे। गनीमत रही कि आग लगने के तुरंत बाद तीनों ने समय रहते कार से बाहर निकल कर अपनी जान भी बचा ली।
पास–पड़ोस के लोगों ने हादसा होते देख तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू भी पा लिया। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह भी सामने आ पाएगी।




