भारी बारिश में गर्भवती महिला को कुर्सी के सहारे 6 किमी ले गए ग्रामीण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
आदिबदरी के पंडाव गांव में सड़क सुविधा की कमी के चलते एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान ग्रामीणों ने कुर्सी के सहारे करीब छह किलोमीटर तक मुख्य सड़क पहुंचाया। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों ने जोखिम उठाकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
पंडाव गांव की 24 वर्षीय मुन्नी देवी को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा कार्यकर्ता अल्का नेगी और परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई कि वह आगे नहीं चल सकीं। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी को डंडी की तरह इस्तेमाल कर उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
मुख्य सड़क से 108 एंबुलेंस के जरिए महिला को रात करीब नौ बजे उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया, जिसके बाद मुन्नी देवी ने एक बालिका को जन्म दिया।
आशा कार्यकर्ता अल्का नेगी ने बताया कि गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को आज भी डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। बारिश के दौरान यह परेशानी और बढ़ जाती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




