Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

सीएम धामी ने सम्मानित कीं उत्तराखंड की तीन स्टार महिला बॉक्सर, अंतरराष्ट्रीय जीत पर बढ़ाया हौसला

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की 3 महिला मुक्केबाजों निकिता चंद, काजल फर्स्वाण व आरती धारियाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल व ललित कुंवर को भी सम्मानित किया गया।

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में निकिता चंद ने 60 किलोग्राम व काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन भी किया। वहीं, पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रोमानिया गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम भी किया।

सीएम धामी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी मेहनत, प्रतिभा व दृढ़ संकल्प से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं व हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रदेश की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयां भी हासिल कर सकें।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button