बागेश्वर: वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते 6-7 दिसंबर को यातायात डायवर्जन लागू, वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
बागेश्वर: आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनज़र जिले में 6 व 7 दिसंबर 2025 को विशेष यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नगर क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं।
6 दिसंबर:
शनिवार को बागेश्वर व बैजनाथ नगर क्षेत्रों में सभी हल्के, भारी व टैक्सी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
7 दिसंबर:
रविवार को बागेश्वर और कपकोट नगर क्षेत्रों में वीवीआईपी आवागमन के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित ही रहेगा। केवल अति आवश्यक सेवाओं को छूट भी दी गई है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने व शहर क्षेत्र में सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह बंद रखने का निर्देश भी दिया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




