ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर प्रतिबंध हटा, किसानों को मिली राहत; सीएम ने क्या कहा?
ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
ऊधमसिंह नगर जिले में इस वर्ष के लिए ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समाचार एजेंसी के माध्यम से इस फैसले की जानकारी भी दी।
इस प्रतिबंध का किसान संगठनों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी, वहीं गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर इस प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने इस फैसले को लेकर कहा कि अगले वर्ष यह पाबंदी फिर से लागू की जा सकती है।




