विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नेताओं को 24 घंटे प्रवास की जिम्मेदारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान भी शुरू किया है। दिल्ली में हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सांसद, मंत्री व विधायक एक-एक विधानसभा क्षेत्र में 24 घंटे का प्रवास भी करेंगे।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि भाजपा की कोर कमेटी के 17 सदस्य, जिनमें पूर्व सीएम व सांसद शामिल हैं, प्रदेश की 23 हारी हुई विधानसभा सीटों पर विशेष जिम्मेदारी भी निभाएंगे। कुछ सांसदों को 2 से 3 सीटों का प्रभार भी सौंपा जाएगा।
प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम अनिवार्य होंगे। साथ ही नेताओं को शक्ति केंद्रों की बैठकों में शामिल होकर संगठन को और मजबूत भी करना होगा। प्रदेश में भाजपा के 2835 शक्ति केंद्र हैं, जो बूथ व मंडल स्तर के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं।
उधर, संगठन महामंत्री अजय कुमार के राजस्थान जाने के बाद फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संगठन महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




