भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दी बधाई, शहरों के विकास को लेकर किया आह्वान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवनिर्वाचित महापौर, निकाय अध्यक्षों और सभी जनप्रतिनिधियों को उनके शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने समस्त शहरवासियों को भी शुभकामनाएं दी और विश्वास दिलाया कि जनता ने अपना काम कर दिया है, अब सभी निकायों में विकास का ‘ट्रिपल इंजन’ दौड़ेगा। साथ ही, उन्होंने पक्ष और विपक्ष से एकजुट होकर विकसित और समृद्ध शहरों के निर्माण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
भट्ट ने अपने बयान में कहा कि निकायों में संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोहों के बाद शहरी सरकारों के गठन पर उन्हें खुशी है। उन्होंने भाजपा के सभी चुने हुए महापौरों, नगरपालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ सभी पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबरों को उनके जनसेवा के दायित्व के लिए बधाई दी। साथ ही, सभी निर्दलीय और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दलगत राजनीति से परे सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनता की सेवा में तत्पर होंगे। भट्ट ने जनमानस को उनकी नई शहरी सरकारों के कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि अब सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश डबल इंजन की सरकार के तहत पहले ही तेजी से विकसित हो रहा है, और अब निकायों में तीसरे इंजन का जुड़ना शहरी क्षेत्रों में विकास की गति को और तेज करेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, नागरिक सुलभता, पर्यावरण और व्यवस्था प्रबंधन को प्राथमिकता से लें।
भट्ट ने यह भी कहा कि देवभूमि को एक विकसित राज्य बनाने के लिए हमें अपने शहरों को पूर्ण रूप से विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्हें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि और शहरवासी मिलकर एकजुट होकर अपने शहरों को और समृद्ध बनाएंगे।




