मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला उद्यमिता समिट 2025 में भाग लिया, महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं पर किया प्रकाश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में भाग लिया। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने देशभर से आई महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज भारत की मातृशक्ति हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक महिलाओं को जन-धन बैंक खाता खोला गया, और 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प भी पूरा किया गया है।
उत्तराखंड सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं, जिनमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण, और लखपति दीदी योजना शामिल हैं।
समिट में दिल्ली से सांसद प्रवीण खंडेलवाल और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।




