सीएम धामी ने किया सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा व संस्कृति को मिलेगा नया आयाम – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण, शिक्षा व संस्कृति को मिलेगा नया आयाम


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड की शिक्षा व संस्कृति को नई दिशा देने वाली भी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता की नींव भी है।

13 जिलों में उच्च शिक्षा व कौशल विकास केंद्र

सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा और कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों से युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि जब विश्वविद्यालय व कौशल विकास केंद्र मिलकर काम करेंगे, तो उत्तराखण्ड के युवा नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बनेंगे।

देहरादून में खुलेगा मुक्त विश्वविद्यालय का प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र शिक्षा एवं प्रशिक्षण का हब होने के साथ-साथ शोध, नवाचार व डिजिटल शिक्षा का भी मुख्य केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी और आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1,49,000 का चेक भी भेंट किया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button