उत्तराखंडवायरल न्यूज़

सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र में पहुंचकर हिमस्खलन पर लिया अपडेट, संभाला मोर्चा

सीएम धामी ने चमोली हिमस्खलन पर लिया मोर्चा, राहत कार्य जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

सीएम धामी ने कहा, “माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन के कारण कई मजदूर दब गए। राहत और बचाव कार्य के लिए आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य दलों ने मोर्चा संभाल लिया है।”

57 मजदूर दबे, 15 को सुरक्षित निकाला गया

एसडीआरएफ के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 57 मजदूर बर्फ में दब गए थे। अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बाकी मजदूरों को निकाला जाए और राहत कार्य तेज किया जाए।

यह घटना चमोली जिले में बीआरओ द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हुई, जिसमें खराब मौसम और बर्फबारी के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button