सीएम धामी ने दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक समीक्षा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी दीपावली पर्व और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत राज्य में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों को यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान देने, अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को सभी आपातकालीन व्यवस्था के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू रखने समेत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के लिए निर्देशित किया।
सीएम धामी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।




