सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सुनी जनता की समस्याएं, छह मोबाइल शौचालय वैन को दिखाई हरी झंडी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। मंगलवार सुबह सीएम धामी ने अपने निजी आवास नगरा तराई में आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने अपने निजी आवास नगरा तराई से छह बायो मोबाइल शौचालय वैनों को हरी झंडी दिखाकर चंपावत के लिए रवाना किया।
ये वैन रेकिट संस्था और प्लान इंडिया की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दी गई हैं।
इन मोबाइल टॉयलेट वैनों में —
-
चार महिला एवं चार पुरुष शौचालय
-
दो चेंजिंग रूम
की व्यवस्था की गई है।
इनका उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और जनस्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। रेकिट संस्था द्वारा दी गई ये वैनें पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। यह पहल मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से शुरू की गई है, ताकि स्वच्छता मिशन को और मजबूत बनाया जा सके। मंगलवार सुबह सीएम धामी ने नगरा तराई स्थित अपने निजी आवास और लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। खटीमा दौरे के दौरान सीएम धामी ने छठ महोत्सव में भी भाग लिया और रात को नगरा तराई आवास में विश्राम किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे प्रमुख अधिकारी व जनप्रतिनिधि —
-
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी
-
दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू
-
डीएम नितिन सिंह भदौरिया
-
चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार
-
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
-
सीडीओ दिवेश शाशनी
-
एडीएम कस्तूभ मिश्रा
सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




