देहरादून में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का ‘संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम, भाजपा के 150 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त प्रभारी और जालंधर के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखविंदर कोटली सोमवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित ‘संविधान बचाओ, भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति विभाग के नेता सोनू गहलोत के नेतृत्व में करीब डेढ़ सौ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सुखविंदर कोटली ने कहा कि देहरादून में अनुसूचित जाति समाज के युवाओं का जोश देखकर वह बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार और अपराध बढ़ रहे हैं, और भाजपा सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जिला और बूथ स्तर तक एससी विभाग का विस्तार करेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भी महिलाओं और कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, और कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। कोटली ने कहा कि जिस तरह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोटिंग में गड़बड़ियों का मामला उठाया, उसी तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस जनता के मुद्दों को ताकत के साथ उठाएगी।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से समाज के वंचित, दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है। हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत मोहम्मदपुर कुन्हारी चौक से हुई और यह अली चौक तक पहुंचा। कार्यक्रम में शामिल उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लीपापोती कर रही है।




