Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
खटीमा/सितारगंज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहली बार सितारगंज विधानसभा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।
कार्यक्रम के दौरान गोदियाल ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था व जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
सभा में पूर्व विधायक नारायण पाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार को घेरते हुए जनता के मुद्दों को भी उठाया। कार्यक्रम में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं, जहां भाजपा जीत की हैट्रिक की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस वापसी के लिए सक्रिय नजर भी आ रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740