उत्तराखंड के 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर संकट टला! 1 अगस्त से नहीं होगी सेवाएं बंद, नगर निकाय संभालेंगे जिम्मेदारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड के 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य सेवाएं 1 अगस्त से अब बंद नहीं होंगी। सरकार ने अंतरिम व्यवस्था के तहत इनके संचालन की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों को सौंपने का फैसला लिया है, ताकि मरीजों को इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दरअसल, इन आरोग्य मंदिरों का संचालन कर रही ब्रेथवेट कंपनी का अनुबंध पहले ही समाप्त हो चुका है। शहरी विकास निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी को केवल 17 जुलाई तक अस्थायी रूप से संचालन की अनुमति थी और अब 31 जुलाई के बाद वह किसी भी केंद्र का संचालन नहीं कर सकेगी।
नई व्यवस्था के तहत शहरी विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। इसके लिए 79 करोड़ रुपये का बजट भी नगर निकायों को जारी किया जा चुका है। फिलहाल विभाग और ब्रिडकुल के बीच एमओयू की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित नगर निकाय अपने स्तर पर आरोग्य मंदिरों का संचालन सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे किसी सक्षम संस्था का चयन भी कर सकेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
ब्रिडकुल के महाप्रबंधक कमल सैनी ने बताया कि एमओयू को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही स्थायी संचालन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। सरकार का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आरोग्य मंदिर को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




