उत्तराखंड

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली (तेजस्विनी) का स्वागत किया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी, टेगलाईन और मशाल रैली (तेजस्विनी), का स्वागत सचिवालय से किया। मशाल रैली (तेजस्विनी) सचिवालय से घंटाघर तक निकाली गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडट सहित जनमानस ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का बात है कि प्रधानमंत्री 28 जनवरी को हमारे राज्य से 38वें राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल एक गतिविधि ही नही बल्कि खेल का अपना एक महत्व है जो हमारी जीवनशैली की गुणवत्ता को बढाता है।

खेल हमें सामाजिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि बच्चे, युवा सहित सभी उम्र के लोगों को खेल को अपनी नियमित जीवनशैली में शामिल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन से जहां राज्य में आधारभूत सरंचना विकसित हुई वहीं राज्य में राष्ट्रीय खेल आयोजित किये जा रहे हैं, हम भाग्यशाली है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को शुभकांमनाए दी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button